देवल संवाददाता, इन्दारा। कोपागंज विकास खंड के अम्बेडकर पार्क लैरोदोनवार परिसर में देर शाम गुरु पूर्णिमा के उपलक्ष्य में गुरु पूजा एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर भगवान बुद्ध को नमन किया गया और उनके प्रथम उपदेश के ऐतिहासिक व आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डाला गया।बुद्ध पूर्णिमा कार्यक्रम आयोजित में मुख्य अतिथि अजय जायसवाल ने भगवान बुद्ध,भीम राव अम्बेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन करते हुए बुद्ध पूर्णिमा का अत्यंत श्राद्ध और गरिमा के साथ मनाया। और कहा कि भगवान बुद्ध के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने बताया कि गुरु पूर्णिमा के दिन ही भगवान बुद्ध ने सारनाथ में अपने पाँच पूर्व साथी कौंडिन्य आदि ब्राह्मणों को दीक्षा दी थी। यह वही ऐतिहासिक क्षण था जब बुद्ध ने 'चार आर्य सत्य' का ज्ञान संसार को प्रदान किया, जिसने मानव जीवन को दुखों से मुक्ति का मार्ग दिखाया। बुद्ध द्वारा दी गई ये शिक्षाएँ संसार के लिए अलौकिक और कल्याणकारी मानी जाती हैं। कार्यक्रम के दौरान इन शिक्षाओं के महत्व पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने बुद्ध के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर अनिल चन्द्रा (प्रज्ञा ज्योति) मिशन लोक गायक ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगो का मन मोह लिया। इस अवसर पर
आयोजक अनिल चन्द्रा (प्रज्ञा ज्योति) मिशन लोक गायक, रामप्रसाद चौधरी मण्डल कोआर्डिनेटर बीएसपी,जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र कुमार गोयल,चन्दन कुमार,राधेश्याम, शैलेंद्र कुमार आर्या जिलाध्यक्ष बीएसपी,राम आशीष जेई, दीपक कुमार,विश्वनाथ मौर्या, संतोष, देवेन्द्र कुमार गौतम सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
