कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।जहागीरगंज विकासखंड क्षेत्र अंतर्गत बैंक ऑफ़ बड़ौदा की तेंदुआई कला शाखा के शाखा मैनेजर सुजीत कुमार साहू के नेतृत्व में चित बहाल आदर्श बालिका इंटर कॉलेज में वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया।
यह कार्यक्रम बैंक ऑफ़ बड़ौदा के 119 वीं स्थापना दिवस के मौके पर किया गया था। कार्यक्रम में विद्यालय के 119 छात्रों को फलदार वृक्ष बांटे गए एवं बच्चों में पाठय सामग्री का वितरण किया गया। इस दौरान विद्यालय प्रांगण में पौधारोपण भी किया गया।
इस अवसर पर चित बहाल आदर्श बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य सुषमा सिंह, अध्यापिका अर्चना त्रिपाठी,बैंक ऑफ़ बड़ौदा के ज्वाइंट मैनेजर ओम कुमार काजी, देवाशीष केसरवानी, रितेश सिंह, अभिषेक बाजपेई, सौरभ त्रिपाठी, रीजनल ऑफिसर अर्धेंदु मणि त्रिपाठी,
क्षेत्रीय कार्यालय के लीगल ऑफिसर अवनेंद्र त्रिपाठी आदि बैंक के कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
