देवल संवाददाता, शराब के नशे में स्कूल बस चला रहा चालक पकड़ा गया, यातायात पुलिस ने बस की सीज, लाइसेंस निरस्त ।करतालपुर तिराहा पर UP50ET4703 नंबर की बस में सवार थे छात्र-छात्राएं, ARTO ने की कार्रवाई, शिक्षा विभाग को भेजी रिपोर्ट आजमगढ़, जनपद में स्कूली बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करतालपुर तिराहा के पास स्कूल बस *वाहन संख्या UP50ET4703* का चालक शराब के नशे में धुत होकर स्कूली छात्र-छात्राओं को लेकर जा रहा था।सूचना मिलते ही *निरीक्षक यातायात मय यातायात पुलिस बल* तत्काल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बच्चों को सुरक्षित दूसरे वाहन से उनके घर भिजवाया। मौके पर *ARTO आजमगढ़* को बुलाकर मोटर वाहन अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई की गई।पुलिस ने बस चालक का *ड्रंक एंड ड्राइव में चालान* कर उसका *ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त* करा दिया है, वहीं स्कूल बस को सीज कर *थाना कंधरापुर परिसर* में खड़ा करा दिया गया है। संबंधित शिक्षण संस्थान के विरुद्ध कार्रवाई के लिए रिपोर्ट *शिक्षा विभाग* को भेजी गई है।
शराबी स्कूल बस चालक का ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त; दोषी स्कूल प्रबंधन के खिलाफ शिक्षा विभाग को भेजी गई रिपोर्ट
सितंबर 03, 2026
0
Tags
