देवल संवाददाता, आजमगढ डीएम रविंद्र कुमार ने बैंकों को दिया सख्त निर्देश - ओडीओपी, सीएम युवा उद्यमी, स्वरोजगार, NRLM और SHG योजनाओं में प्रचार-प्रसार कर पात्रों को समय से दें लोन.आजमगढ़, जिलाधिकारी रविंद्र कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में विशेष जिला सलाहकार समिति, जिला स्तरीय समीक्षा समिति और जिला स्तरीय आरसेटी सलाहकार समिति की जून 2026 तिमाही की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। इस अवसर पर डीएम, सीडीओ और बैंक अधिकारियों ने वार्षिक ऋण योजना 2026-27 की पत्रिका का विमोचन भी किया।बैठक में जिलाधिकारी ने सभी बैंकों को निर्देश दिया कि ओडीओपी, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, NRLM, SHG सहित सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कर पात्र लाभार्थियों को समयबद्ध ऋण उपलब्ध कराएं और लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण करें।
डीएम ने जिला कृषि अधिकारी को निर्देशित किया कि KCC का व्यापक प्रचार कर सभी BDO ऑफिस और ग्राम सचिवालयों के बाहर पोस्टर लगवाएं। मत्स्य पालन में भी KCC कराने को कहा। बताया गया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की लास्ट डेट 10 सितंबर तक बढ़ा दी गई है। पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना में 5084 के लक्ष्य के सापेक्ष 3261 आवेदन भेजे गए, 1551 स्वीकृत और 1112 वितरित हो चुके हैं।एलडीएम ने बताया कि *10 सितंबर को हरिऔध कला केंद्र में मेगा क्रेडिट कैंप* का आयोजन होगा, जिसमें पीएम स्वनिधि, सीएम युवा, SHG आदि योजनाओं में *100 करोड़ का लोन वितरित* किया जाएगा।जिलाधिकारी ने बैंकों के *क्रेडिट-डिपॉजिट (CD) रेशियो* की समीक्षा करते हुए कहा कि बैंक केवल जमा राशि बढ़ाने तक सीमित न रहें, बल्कि ऋण वितरण में तेजी लाकर जनपद के आर्थिक विकास में सहभागी बनें। कम प्रगति वाले बैंकों को विशेष कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए।सीडीओ राकेश कुमार पटेल ने भी सभी बैंक अधिकारियों को नियमित अनुश्रवण और समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए।बैठक में CRO संजीव ओझा, RBI के अग्रणी जिला अधिकारी, LDM अभिषेक द्विवेदी, उपायुक्त उद्योग आशुतोष श्रीवास्तव, DDM नाबार्ड सहित सभी बैंकों के समन्वयक और संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
