कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।थाना क्षेत्र के धनुकारा गांव में सोमवार को जमीनी विवाद ने उस समय हिंसक रूप धारण कर लिया जब खेत की मेड़ की छंटाई को लेकर हुए विवाद में भतीजों पर अपने ही चाचा पर फावड़े से जानलेवा हमला करने का आरोप लगा। हमले में चाचा गंभीर रूप से घायल हो गए और उनका हाथ लहूलुहान हो गया। जानकारी के अनुसार धनुकारा गांव निवासी श्याम सेवक यादव पुत्र स्वर्गीय राम अचल यादव सोमवार को अपना खेत देखने पहुंचे थे। आरोप है कि उसी दौरान उनके भाई रामचन्द्र यादव के पुत्र अरुण यादव और कृष्णा यादव खेत की मेड़ की छंटाई कर रहे थे। श्याम सेवक यादव ने इसका विरोध किया तो कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई।पीड़ित का आरोप है कि विवाद के दौरान अरुण यादव, कृष्णा यादव, उनकी मां संगीता देवी तथा बहन खुशबू यादव ने मिलकर उन्हें खेत में ही घसीट लिया और लात-घूंसों से बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। जब इससे भी उनका गुस्सा शांत नहीं हुआ तो अरुण और कृष्णा ने फावड़े से उनके हाथ पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। फावड़े के प्रहार से श्याम सेवक यादव गंभीर रूप से घायल होकर खेत में ही लहूलुहान हो गए।घटना के बाद घायल किसी तरह आलापुर थाने पहुंचे और अपनी भाभी संगीता देवी, भतीजे अरुण यादव, कृष्णा यादव तथा भतीजी खुशबू यादव के विरुद्ध नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।पुलिस ने घायल को चिकित्सीय परीक्षण एवं उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर भेजा, जहां उनका उपचार चल रहा है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
मेड की छटाई में हुए विवाद में भतीजे ने चलाया चाचा पर फावड़ा,चाचा गंभीर रूप से हुए घायल
जुलाई 20, 2026
0
Tags