कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।अंबेडकर नगर जिले के आलापुर तहसील क्षेत्र के सुतहरपारा गांव में हुई अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई में लेखपाल की कार्यशैली से सवाल उठ गया है। आम जनमानस में है कि अतिक्रमण हटाने गए लेखपाल तारकेश्वर ने दूसरे के दीवाल को ढहा दिया और अतिक्रमण खाली करवाने की कार्रवाई पूरी कर दी ।जिसकी वजह से अतिक्रमण किए हुए व्यक्ति को लाभ पहुंचाये जाने का आरोप है।
सुतहरपारा गांव निवासी भारतीय जनता पार्टी के उत्तर प्रदेश कार्य समिति सदस्य अनुसूचित मोर्चा के हरीकिशोर चौधरी ने अपर आयुक्त अयोध्या मंडल को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया था कि उनके गांव के ही हिस्ट्री सीटर घनश्याम गांव की ही खलिहान की भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर मकान बनाकर कई सालों से रह रहे हैं। मौका मुआयना पर घनश्याम के ऊपर राजस्व विभाग के माध्यम से लाखों रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है। जिसकी वसूली अब तक नहीं किया गया है इसका भी जिक्र दिए गए प्रार्थना पत्र में किया गया है। जिसको संज्ञान में लेकर आलापुर के उपजिलाधिकारी को निर्देशित किया कि उपरोक्त अतिक्रमण को शीघ्र हटवाए।जिस पर आलापुर तहसीलदार के यहां से टीम गठित किया गया। आरोप है कि गठित टीम ने बिना मौका मुआयना किये ही अतिक्रमण की गई भूमि पर कब्जा किए गए व्यक्ति को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य दूसरे कँवलपत्ती की दीवाल को गिरा दिया गया। घनश्याम के द्वारा कब्जा की गई भूमि पर बनाये गए मकान को नहीं गिराया गया और ना ही अब तक उस पर लगाए गए जुर्माने की वसूली ही की गई।
वही जब इस विषय में आलापुर के तहसीलदार पद्मेश श्रीवास्तव से बात किया गया तो उन्होंने बताया कि ऐसा नहीं होना चाहिए यदि ऐसा मामला है तो जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
