कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।अंबेडकर नगर जिले के जहांगीरगंज विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत साती में जे ई (जापानी इंप्लाइटिक्स) का मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग के साथ पूरे जिले के हड़कंप मच गया क्योंकि इस रोग से यह अंबेडकर नगर जिले का पहला मरीज है ।इस रोग के ज्यादातर मरीज पड़ोसी जनपद गोरखपुर में पाए जाते थे। सावधानी बरतनी हेतु स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कैंप लगाकर सभी ग्रामीणों की जांच करना शुरू कर दिया। कैंप में 35 लोगों की जांच हुई। जांच के दौरान एक लोग का टाइफाइड पॉजिटिव मिला जबकि 6 लोगों को बुखार की पुष्टि हुई। संबंधित मरीजों को दवा देकर स्वास्थ्य विभाग की टीम निगरानी कर रही है। गांव में साफ सफाई करने हेतु सफाई कर्मचारियों की टीम लगाए जाने का निर्देश दिया गया। मौके पर डीपीआरओ उपेंद्र पांडे निगरानी करने पहुंचे। पहुंचने पर सफाई कर्मचारियों की अनुपस्थिति देखकर संबंधित अधिकारी एडियो पंचायत,ग्राम पंचायत सचिव एवं सफाई कर्मचारियों को देखरेख करने हेतु अनिल कुमार पर बिखर पड़े ।उन्होंने तत्काल ही अनिल कुमार को निलंबित करने का निर्देश दिया साथ ही साती ग्राम पंचायत में तैनात सफाई कर्मचारी मोहन को भी निलंबित करने का आदेश दिया। मौके पर मुख्य विकास अधिकारी आनंद शुक्ला भी पहुंचकर पीड़ित परिजनों से मिलकर अहेतुक सहायता करने हेतु आश्वासन दिया। पूरे गांव में साफ सफाई करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया एवं सभी ग्रामीणों से सावधानी बरतने हेतु अपील की। उन्होंने बताया कि बुखार आने पर तत्काल नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर जांच करवाये। उन्होंने सभी ग्रामीणों से रात के समय मच्छरदानी लगाकर सोने का भी सलाह दिया।
अंबेडकर नगर जिले में मिला जे ई (जापानी इंप्लाइटिक्स) का पहला मरीज
अगस्त 12, 2026
0
Tags
