कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के सिरसिया के निकट सड़क किनारे पाया गया अज्ञात शव। स्थानीय लोगों के अनुसार मृतक व्यक्ति सुबह से ही नशे की हालत में इधर-उधर घूम रहा था। अचेतावस्था में सड़क किनारे गिर जाने की वजह से उसकी मृत्यु हो गई। काफी देर बीत जाने के बाद जब वह नहीं उठा तो स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना राजेसुल्तानपुर पुलिस को दिया। राजेसुल्तानपुर पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों से मृतक व्यक्ति के विषय में जानकारी प्राप्त किया। स्थानीय लोगों ने मृतक व्यक्ति के विषय में कोई भी जानकारी नहीं दिया कि वह कहां का है, उसका क्या नाम है। जानकारी न होने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
इस विषय में थाना अध्यक्ष तनुज पाल से बात करने पर उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आसपास के लोगों से मृतक व्यक्ति के विषय में जानकारी प्राप्त की जा रही है। अभी वह अज्ञात है। उसके विषय में किसी को कोई जानकारी नहीं है ।स्थानीय लोगों ने बताया कि वह नशे की हालत में सुबह से ही आसपास घूम रहा था।
