कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।25 दिन पहले रोजगार के सिलसिले में गए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत परिवारीजनों ने हत्या की आशंका व्यक्त की आज शव घर पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। मालूम हो थाना क्षेत्र राजेसुल्तानपुर अंतर्गत ग्राम साबितपुर निवासी रितेश मौर्या पुत्र रमेश मौर्या उम्र लगभग 19 वर्ष 10 अगस्त को रोजगार के सिलसिले में गुजरात शहर गए थे। कल दिनांक 2 सितंबर को दोपहर में उसका शव नीम के पेड़ से लटकता हुआ मिला परिजनों ने घटना को संदिग्ध बताया है एवं हत्या का आरोप लगाया है। मौके पर गुजरात पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया एवं घर पर सूचना दी। मृतक दो भाइयों में छोटा था मृतक की मां सुशीला एवं बहन सुमन का रो -रो कर बुरा हाल। आज शाम लगभग 4 बजे मृतक का शव पैतृक गांव साबितपुर पहुंचा एवं अंतिम संस्कार माझा कम्हरिया में किया गया।घटना की सूचना पर सैकड़ो लोग मृतक के घर पहुंचे और परिवार की चीख पुकार सुन सबकी आंखें नम हो गईं सामाजिक कार्यकर्ता मित्रसेन यादव,धर्मेन्द्र प्रजापति, मृत्युंजय,रामबदन, विकास प्रजापति,रामा यादव, विश्वनाथ यादव रामचन्द्र गौतम, श्यामसुंदर यादव आदि लोगों ने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया।
