लड़के के नाम पर रजिस्ट्रेशन करा कर खुद करते हैं धड़ल्ले से मरीजों का इलाज
कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।अंबेडकर नगर जिले के में इस समय झोलाछाप डॉक्टरो की भरमार है। यह डॉक्टर प्रशासन का सर दर्द बन चुके हैं। डॉक्टरो के क्लीनिक और अस्पतालों कि धर पकड़ करने के लिए लगातार प्रशासन जगह-जगह छापेमारी कर रही है लेकिन झोलाछाप डॉक्टर कोई ना कोई तरीका ढूंढ निकाल लेते हैं। कभी वह किसी दूसरे के नाम पर रजिस्ट्रेशन करा कर तो कहीं मेडिकल स्टोर चलाने की आड़ में अस्पताल चलाते हैं।
इन सबके पीछे कहीं ना कहीं प्रशासन की मिलीभगत भी पाई जाती है।
ऐसा ही मामला नगर पंचायत जहांगीरगंज में स्थित डॉक्टर चंद्रबली यादव के द्वारा भी किया जाता है। यह अपने लड़के के नाम पर रजिस्ट्रेशन करा कर धड़ल्ले से मरीजो का इलाज करते हैं। इनके यहां पर छोटे बच्चों से लेकर बड़ों का भी इलाज किया जाता है। यह सब जिम्मेदार अधिकारियों के संज्ञान में होता है। लोगों द्वारा बताया गया कि उनका लड़का कभी भी क्लीनिक पर नहीं बैठता है वह बाहर रहकर पढ़ाई का काम करते हैं। यह क्लीनिक सीएचसी जहागीरगंज की कुछ दूरी पर ही संचालित होता है।
