कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।जिलाधिकारी ईशा प्रिया के निर्देश पर तहसील अकबरपुर के ग्राम गौहन्ना में उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता, 2006 की धारा-24 के अंतर्गत लंबित सीमा विवाद से संबंधित गाटा संख्या-663 का रोवर (GNSS) तकनीक के माध्यम से हदबरारी का प्राथमिक सीमांकन तहसीलदार अकबरपुर दिव्या भारती वर्मा व पक्षकारों की उपस्थिति में संपन्न कराया गया।
तहसीलदार ने बताया कि रोवर तकनीक से भूमि सीमांकन अधिक वैज्ञानिक, सटीक एवं पारदर्शी तरीके से किया जा रहा है, जिससे सीमांकन संबंधी विवादों एवं अनावश्यक आपत्तियों में कमी आएगी तथा सीमा विवादों का त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित होगा।
इस दौरान क्षेत्रीय लेखपाल, अन्य प्रशिक्षित लेखपाल/राजस्व कर्मी एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे तथा उन्हें रोवर तकनीक के उपयोग एवं उसके लाभों की भी जानकारी दी गई।
