कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर ब्लूमिंग चिल्ड्रेन एकेडमी देवरिया पंडित विद्यालय में नन्हे मुन्ने बच्चों ने कृष्ण कन्हैया का रूप धारण कर राधा कृष्ण की झांकी निकाल मनमोहक प्रस्तुति दी। मालूम हो कार्यक्रम में शामिल नन्हे मुन्ने बच्चों ने कृष्ण कन्हैया और राधा रानी का रूप धारण कर जोरदार नृत्य आदि का प्रदर्शन किया। नन्हे मुन्ने बच्चों ने राधा रानी और कृष्ण का रूप धारण कर प्रार्थना, नृत्य, माखन चोरी, मटकी फोड़, आदि कार्यक्रम पेश किया जिसे देख उपस्थित छात्र छात्राओं एवं शिक्षकों ने खूब सराहा और बच्चों का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती सीमा गुप्ता, संरक्षक लालमणि गोंड, प्रबंधक रमेशचन्द्र गुप्ता, शिक्षक सुमन वर्मा,अंजू विश्वकर्मा, प्रिया दूबे, विभयराज उपाध्याय, राधिका, श्रेया, साक्षी आदि लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के अन्त में प्रबन्धक रमेशचन्द्र गुप्ता एवं प्रधानाचार्या श्रीमती सीमा गुप्ता ने बच्चों को उपहार देकर नन्हे मुन्ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना किया।
