कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।स्वामी विवेकानंद कॉन्वेंट स्कूल, शिक्षक कॉलोनी, दोस्तपुर रोड, शहजादपुर, अकबरपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से जुड़ी विभिन्न प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया।
कार्यक्रम का संचालन सोनालिका मैम ने किया। कार्यक्रम के आयोजन में आंचल, रामजीत वर्मा एवं सहर का विशेष सहयोग रहा। वहीं मीरा मैम, फरहर मैम एवं खुशबू ने कार्यक्रम के दौरान अनुशासन व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विद्यालय में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था। जन्माष्टमी के अवसर पर पूरा विद्यालय परिसर भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहा।
