देवल संवाददाता लालगंज (आजमगढ़ ) शारदीय नवरात्र के बाद लालगंज बाजार में लगने वाले तीन दिवसीय मेले के एक दिन पहले जहां पूजा पंडाल समितियों द्वारा पूरे तन मन के साथ लगकर पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है। तो वही पुलिस प्रशासन द्वारा बाजार के दोनों छोर पर ठेले को समुचित स्थान मुहैया कराये जाने सम्बन्धी सहित रोड डायवर्जन के लिए भी रणनीति बनाई जा रही है। लालगंज बाजार में कई वर्षों से तीन दिवसीय मेले का आयोजन किया जाता है। पहले दिन मेला अपने पूरे उत्साह पूर्ण रहता है। तो दूसरे व तीसरे दिन पूजा पंडाल समितियां द्वारा तरह-तरह के कार्यक्रम प्रस्तुत कर कंपटीशन करते हुए झांकी निकाली जाती है। मूर्ति विसर्जन का कार्यक्रम तीसरे दिन किया जाता है। इसके साथ ही मेले में लगभग 23 पूजा पंडाल समितियां भाग लेती रही है। पूजा पंडाल महा समिति के अध्यक्ष सहादूर सोनकर ने बताया कि रविवार 25 अक्टूबर एवं 26 अक्टूबर सोमवार को मेला व भरत मिलाप लगाया जाएगा तथा मूर्ति विसर्जन का कार्यक्रम 28 अक्टूबर बुधवार को किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि लगभग 23 पूजा पंडाल जिसमें नव ज्योति दुर्गा पूजा समिति,सहारा क्लब, न्यू स्टार क्लब, शिव शक्ति दल, राष्ट्रीय युवा परिषद, महाशक्ति दल, जय बजरंग दल, एकता युवा परिषद ,तथा राष्ट्रीय युवा परिषद, सहित लगभग 23 पूजा समितियां ने अपना पूजा पंडाल मेले में आगंतुकों व श्रद्धालुओं को लुभाने के लिए एक से बढ़कर एक सीनरी कलाकारी के माध्यम से बनाया जा रहा है ।इस अवसर पर पीयूष गुप्ता, शिव कुमार, प्रदीप गुप्ता, ऋषभ, प्रदीप जायसवाल, संतोष साहू,विशाल सोनकर, हर्ष सोनकर सहित अन्य पूजा पंडाल की व्यवस्था में जुटे हुए हैं।
