देवल संवाददाता, आज दिनांक 24.10.2026 को कंपोजिट विद्यालय शंकरकोला, शिक्षा क्षेत्र अहरौला, जनपद आजमगढ़ में स्मृति शेष श्री सत्यानन्द सिंह जी (हमारे शिक्षक श्री धीरज सिंह के बड़े पिताजी) की पुण्य स्मृति में डॉ. प्रिंस कुमार सिंह, असिस्टेंट प्रोफेसर, आईआईटी रोपड़, तथा वृषांक मिनरल LLP और मिनरल ट्रेडर्स के सौजन्य से प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
इसका मुख्य लक्ष्य विगत वर्ष की परीक्षा में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों का सम्मान करना तथा सभी बच्चों को शिक्षण सहायक सामग्री (कॉपी, कलम, पेंसिल, रबर, कटर) उपलब्ध कराना था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी अहरौला श्री संतोष कुमार सिंह जी रहे। कार्यक्रम का संचालन अमित मिश्रा द्वारा किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और बच्चों द्वारा भी शून्य निवेश नवाचार से प्रेरित होकर स्वनिर्मित पुष्प गुच्छिका भेंट की गई। श्रीमान खंड शिक्षा अधिकारी महोदय द्वारा बच्चों को शील्ड व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया तथा सभी बच्चों को शिक्षण सहायक सामग्री बांटी गई। कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त अध्यापक गण — उमाकांत दुबे, रविंद्र नाथ अरुण, अमित कुमार मिश्रा, धीरज सिंह, ममता विश्वकर्मा, गिरीश यादव, और रेखा यादव — द्वारा पूर्ण मनोयोग से कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान दिया गया।
