कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।कंपोजिट विद्यालय करौली लाठौरी विकास खण्ड शिक्षा क्षेत्र जहांगीरगंज में रसोईया पद पर कार्यरत रही स्वर्गीय निनका देवी के परिजनों को शिक्षक संघ ने उपलब्ध कराई अहेतुक सहायता। मालूम हो प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों एवं शिक्षकों ने मृतक रसोइया के घर पहुंच कर मृतक को श्रद्धांजलि अर्पित किया और शिक्षक संघ द्वारा इकठ्ठे की गई धनराशि को उनके पति मोतीलाल गोंड को 40500 रुपए की अहेतुक सहायता राशि प्रदान की गई ।इस अवसर पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक इकाई जहांगीरगंज के संरक्षक शांतिभूषण पांडेय,अध्यक्ष अजय कुमार पांडेय ,मंत्री- रामकेवल यादव,जिला कार्यकारिणी के सदस्य जगन्नाथ प्रसाद मौर्य,श्याम बिहारी,विद्यालय के इंचार्ज प्रधानाध्यापक लक्ष्मीकांतधर द्विवेदी,आनंद दूबे, एनपीआरसी विजय कुमार मिश्रा आदि शिक्षक उपस्थित रहे।
