कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर । ब्लूमिंग चिल्ड्रेन एकेडमी देवरिया पंडित विद्यालय में राज्य पुरस्कार के लिए तीन दिवसीय स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती सीमा गुप्ता ने किया। मालूम हो स्काउट गाइड के तीन दिवसीय 25 से 27 अगस्त प्रशिक्षण शिविर में पूरे जिले से लगभग डेढ़ दर्जन विद्यालयों के सैकड़ों स्काउट गाइड को राज्य पुरस्कार के लिए तैयार किया जा रहा है। प्रथम दिन स्काउट गाइड को ध्वज शिष्टाचार, टोली, वर्दी, एवं शैल्यूट के बारे में शिविर संचालक बलिराम राजभर जिला संगठन आयुक्त ने जानकारी दिया। इस दौरान शिविर संचालिका जिला संगठन आयुक्त श्रीमती डॉ,। प्रियंका तिवारी, सहायक आयुक्त बादल विश्वकर्मा, ट्रेनिंग काउंसलर गौतम जयसवाल,सहायक प्रशिक्षकआरती यादव, ट्रेनिंग काउंसलर गौरव गोस्वामी, स्काउट मास्टर अवधेश कुमार मौर्य, सहायक अध्यापक सीमा चौधरी, विद्यालय के प्रबंधक रमेशचन्द्र गुप्ता, संरक्षक लालमणि गोंडआदि उपस्थित रहे। तीन दिवसीय स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर में जिले के विभिन्न विद्यालयों तक्षशिला अकादमी, मिश्रीलाल आर्य कन्या इण्टर कालेज, बी,आर, एसडी इण्टर कालेज, पं, दीनदयाल उपाध्याय राजकीय कालेज जाफरगंज, मिश्रीलाल सुन्दरी देवी इंटर कालेज, ब्लूमिंग चिल्ड्रेन एकेडमी देवरिया, जीजीआईसी तेंदुआईकला, बीपी स्काउट दल, आदर्श जनता इंटर कालेज,एच टी इंटर कालेज,पं, दीनदयाल उपाध्याय इंटर कालेज रामनगर, सेंट पीटर्स इंटर कालेज से कुल लगभग सैकड़ो स्काउट गाइड को राज्य पुरस्कार के लिए प्रशिक्षित कर तैयार किया जा रहा है।
