देवल संवाददाता लालगंज (आजमगढ़) स्थानी विकास खण्ड के मिर्जा आदमपुर व गोला बाजार में उपजिलाधिकारी नेहा मिश्रा ने चीनी का स्टाक चेक किया। आज मंगलवार को उपजिलाधिकारी नेहा मिश्रा ने मिर्जा आदमपुर में मिश्रीलाल विपिन कुमार इंटरप्राइजेज के स्टॉक का सत्यापन किया गया। सत्यापन के दौरान मिश्रीलाल विनय गुप्ता एंटरप्राइजेज के यहां उपलब्ध चीनी के स्टॉक का निरीक्षण कर अभिलेखों से मिलान किया गया। वही गोला बाजार में अश्वनी इंटरप्राइजेज का भी निरिक्षण किया गया। उपजिलाधिकारी नेहा मिश्रा ने स्टॉक की मात्रा एवं व्यापारिक अभिलेखों की जांच की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर ज्ञानी गौतम सिंह मार्केटिंग इंस्पेक्टर, राजकुमार राय सप्लाई इंस्पेक्टर सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
