सीडीओ ने दिए अध्यनरत बच्चों को दिए कैरियर बनाने के बेहतर टिप्स
कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला ने शुक्रवार को जहांगीरगंज में स्थित आश्रम पद्धति विद्यालय में अध्यनरत बच्चों से सीधा संवाद स्थापित किया। उन्होंने बच्चों की रुचि के बारे में जानकारी ली और भविष्य में उचित क्षेत्र के चयन हेतु प्रेरित किया। उन्होंने अध्यनरत बच्चों को अपने शिक्षा के प्रति सजग रहने और बेहतर भविष्य के लिए पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक शिक्षा ही आगे का भविष्य तय करती कि है आप किस क्षेत्र में अपना कैरियर बना सकते है जिस क्षेत्र में जाना हो उस दिशा में बेहतर प्रदर्शन और उचित विषयों के चयन की जानकारी अति आवश्यक है। मुख्य विकास अधिकारी ने बच्चों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी द्वारा विद्यालय की व्यवस्थाओं की जानकारी ली गई।
