कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर । अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, अम्बेडकर नगर जिले के तत्वावधान में रजत पब्लिक स्कूल में देशभक्ति एवं राष्ट्रीय गौरव की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा में विद्यालय के छात्र-छात्राओं, शिक्षकगण एवं परिषद के कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता के जयघोष के साथ निकली यात्रा ने पूरे वातावरण को राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत कर दिया।
इस अवसर पर जिला संयोजक सूर्यांश त्रिपाठी ने कहा कि “तिरंगा केवल हमारा राष्ट्रीय ध्वज नहीं, बल्कि यह देश की एकता, अखंडता, त्याग और गौरव का प्रतीक है। युवाओं में राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी और सकारात्मक सोच विकसित करना हम सभी का दायित्व है। तिरंगा यात्रा के माध्यम से विद्यार्थियों को राष्ट्रहित में कार्य करने तथा देश की एकता एवं अखंडता को मजबूत करने का संदेश दिया गया।”
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। तिरंगा यात्रा के समापन पर सभी ने राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं गौरव को बनाए रखने का संकल्प लिया। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य अनुपम तिवारी ,विद्यालय के शिक्षक अभिनव मिश्रा,विभाग संगठन मंत्री अभय सिंह सानू,विभाग संयोजक अंकित सिंह,जिला संगठन मंत्री शुभम तिवारी ,तहसील संयोजक शिवम राणा,नगर मंत्री हर्षित पाठक,मुकेश चंद्र तिवारी,शुभ तिवारी,अनुराग त्रिपाठी,शिवांश मिश्रा,अन्नू गौड़,रिशु पाल, एवं परिषद के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
