देवल, ब्यूरो चीफ,सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बीजपुर पुलिस ने चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी के लोहे के तीन एंगल भी बरामद किए हैं।
अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल एवं क्षेत्राधिकारी दुद्धी विनय प्रभाकर साहनी के निर्देशन में बीजपुर पुलिस ने मु0अ0सं0-95/2026, धारा 303 बीएनएस से संबंधित अभियुक्त उमेश कुमार पुत्र रामलखन, निवासी ग्राम डोडहर, थाना बीजपुर, जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 25 वर्ष को 27 अगस्त 2026 को सुबह करीब 8:49 बजे नकटू-कोड़ार मार्ग के पास से गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से मुकदमे से संबंधित चोरी के लोहे के तीन एंगल बरामद किए गए। गिरफ्तारी एवं बरामदगी के बाद पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की कार्रवाई की।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व में भी विभिन्न धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं। इनमें वर्ष 2019 में धारा 323, 384, 419, 420 आईपीसी, वर्ष 2020 में धारा 188, 323, 504, 506 आईपीसी, वर्ष 2021 में धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट एवं धारा 379, 511 आईपीसी तथा वर्ष 2023 में धारा 380, 411, 457 आईपीसी के मुकदमे शामिल हैं।
गिरफ्तारी एवं बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह, उपनिरीक्षक सुरेन्द्र सिंह, कांस्टेबल सुन्दरम एवं कांस्टेबल रोहित, थाना बीजपुर शामिल रहे।
