देवल, ब्यूरो चीफ,सोनभद्र। वर्षाऋतु में अधिक वर्षा के दृष्टिगत ओबरा बाँध के जलस्तर की सतत निगरानी की जा रही है। बाँध का पूर्ण जलस्तर (FRL) 193.24 मीटर है। अधिक वर्षा की स्थिति में बाँध की सुरक्षा हेतु आवश्यकतानुसार गेट खोले जा सकते हैं, जिसका जल रेणु नदी से लगभग 11 किमी की दूरी तय कर सोन नदी में प्रवाहित होगा।
जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने चकाड़ी, गुरुच, महलपुर, गोठानी, खैरटीया, वर्दिया एवं सिन्दुरिया ग्रामों के नागरिकों से विशेष सतर्कता बरतने तथा नदी एवं जलप्रवाह वाले क्षेत्रों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की है।
