कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।विकास खण्ड जहांगीरगंज अंतर्गत ग्राम दयालपुर में बीती रात बारिश में कच्चा मकान भर भरा कर गिर गया बारिश की वजह से इलाके में मकान गिरने का सिलसिला जारी है । मालूम हो थानाक्षेत्र राजेसुल्तान पुर अंतर्गत दयाल पुर गांव निवासी पूनम देवी पत्नी शैलेन्द्र का खपरैल का कच्चा मकान भरभरा कर गिर गया। जर्जर भवन के गिरने से हादसे में कोई हताहत या घायल नहीं हुआ । घटना के समय परिवार के लोग जर्जर भवन से बाहर ही सो रहे थे अचानक मकान का एक हिस्सा गिर गया। पीड़ित परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है और आय का कोई जरिया नहीं है किसी तरह से मेहनत मजदूरी करके परिवार जीविकोपार्जन करता है। घर गिरने से परिवार के सामने काफी संकट की स्थिति पैदा हो गई है।घटना की सूचना पर सामाजिक कार्यकर्ता मित्रसेन, जनार्दन, विजय,सुरेश आदि ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर हर संभव मदद देने की बात कही एवं मित्रसेन ने पीड़ित परिवार हेतु प्रधानमंत्री आवास की मांग की है।मकान गिरने से परिवार का आशियाना पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। कच्चे मकान का अधिकांश हिस्सा मलबे में बदल गया, जिससे परिवार के सामने रहने और घरेलू सामान को सुरक्षित रखने की समस्या खड़ी हो गई। मित्रसेन ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को तत्काल राहत उपलब्ध कराने की मांग की है।
