कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।थानाक्षेत्र जहांगीरगंज अंतर्गत ग्राम टंडवा फरीदपुर बिड़हर घाट से नदी में डूब रहे 16 वर्षीय युवक को बचाने के लिए 60 वर्षीय बुजुर्ग जलालुद्दीन ने हिम्मत नहीं हारी और 6 किलोमीटर तक डूब रहे युवक को सहारा देते हुए किन्नूपुर के पास दर्जन भर युवकों के सहयोग से बचा लिया गया। ग्रामीणों ने आनन फानन में युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जहांगीरगंज पहुंचाया जहां अधीक्षक कमलेश चौधरी के देखरेख में युवक का इलाज शुरू हुआ और युवक की की स्थिति खतरे से बाहर है। मालूम हो दोपहर 12 बजे लगभग टंडवा फरीदपुर निवासी युवक अंशू उर्फ टमाटर पुत्र राजू सरयू नदी में स्नान करने गया था जहां पैर फिसलने पर वह गहरे पानी में डूबने लगा जिसे उसी गांव के 60 वर्षीय निवासी जलालुद्दीन ने देख लिया और और अपनी जान की परवाह किए बिना वह युवक को बचाने नदी में कूद पड़े पानी के तेज बहाव के कारण वह अकेले डूबते युवक को किनारे लाने में सक्षम नहीं हो सके लेकिन डूबते युवक को सहारा देकर गहरे पानी से किनारे की तरफ धकेलते हुए गुहार लगाते रहे। आग की तरह सूचना फैल गई मौके पर हेड कांस्टेबल उमेश यादव वदिनेश कुमार कौशल भी पहुंच गए तब तक डूब रहा युवक व साथ साथ तैर रहे जलालुद्दीन 4से 5किलोमीटर दूर चले गए सूचना पर हिछना किन्नुपुर के दर्जन भर निषाद युवकों ने कहा गांव के समीप नदी पर मोर्चा संभाल लिया और फरीदपुर से 6 किलो मीटर दूर किन्नूपुर में युवकों ने नदी में उतरकर घेराबंदी कर तेज बहाव से डूबते युवक को बाहर निकाल लिया। इस दौरान प्रदीप निषाद,सूरज, राहुल,अनूप,रामनयन,सुमित, दुर्गविजय,शिवकुमार,सचिन, विवेक ने जिस हिम्मत और साहस से युवक को नदी की तेज बहाव से बाहर निकाला उसकी सभी लोग सराहना कर रहे हैं। वहीं डूब रहे युवक को पानी में जलालुद्दीन ने यदि सहारा देकर युवक को गहरे पानी में जाने से 6 किलोमीटर तक रोका न होता तो युवक को बचाना मुश्किल था। ग्राम प्रधान महेन्द्र निषाद ने नदी में उतरे युवकों को सम्मानित करने की बात कही है सैकड़ो की भीड़ अस्पताल पहुंच गई और उपनिरीक्षक रामबली यादव ने युवक से पूछताछ कर इसे एक दुर्घटना बताया। ग्रामीणों एवं उपस्थित लोगो ने युवक के स्वस्थ होने पर खुशी जाहिर करते हुए जलालुद्दीन एवं केवटली के निषाद युवकों की भूरि भूरि प्रशंसा किया।
