कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर । राष्ट्र ध्वज हमारे देश की पहचान और सम्मान है इसके सम्मान में हमारे वीर अमर सपूतों ने अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया तब जाकर हमे आजादी मिली है इसके लिए हमें अपने शहीदों को नमन करना चाहिए। उक्त बातें मुख्य विकास अधिकारी आनन्द कुमार शुक्ला ने विकास खण्ड जहांगीरगंज में भव्य तिरंगा यात्रा में शामिल होकर उपस्थित कर्मचारियों एवं सर्वोदय आश्रम पद्धति बालिका विद्यालय तेंदुआई कला के छात्राओं के बीच कही। मालूम हो मुख्य विकास अधिकारी की अगुवाई में विकास खण्ड जहांगीरगंज के कर्मचारियों एवं सर्वोदय आश्रम पद्धति बालिका विद्यालय के छात्राओं एवं शिक्षकों ने भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। तिरंगा यात्रा में शामिल सैकड़ो लोगों ने भरत माता की जय और स्वतंत्रता सेनानियों की याद में जोरदार नारे लगाते हुए यात्रा निकाली तो देश भक्ति और भाव की लहर दौड़ गई। रैली कार्यक्रम के बाद मुख्य विकास अधिकारी ने विद्यालय की छात्राओं के साथ सीधा संवाद किया और उनके प्रश्नों का उत्तर दिया। इस दौरान विद्यालय की छात्रा कृतिका कक्षा 8, दिव्या सिंह कक्षा 6, सौम्या कक्षा 7, दिव्यांशी कक्षा 8, साक्षी दूबे,आंशी कक्षा 10, नयनिका कक्षा 6 ने मुख्य विकास अधिकारी से सीधे संवाद करते हुए शिक्षा एवं देश समाज से जुड़े विभिन्न सवाल किया। मुख्य विकास अधिकारी ने सभी छात्राओं को उनके पूछे गए प्रश्नों का उत्तर बड़े ही सहज और सरल अंदाज में दिया। अपने प्रश्नों का समुचित उत्तर पाकर और मुख्य विकास अधिकारी से सीधे संवाद करने पर छात्राओं ने खुशी जाहिर की है। छात्राओं ने सिविल सेवा की तैयारी कैसे की जाय, विषय का चयन, सरकारी सेवा में सबसे बड़ा पद,और तैयारी करने वाले छात्र छात्राओं को सरकार से मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त किया। कक्षा 12की छात्रा अंकिता मौर्य ने विद्यालय में मैथ, फिजिक्स, बायोलाजी का शिक्षक न होने की समस्या को उठाया जिस पर तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था करने का आदेश मुख्य विकास अधिकारी ने प्रधानाचार्य राधेश्याम चौधरी को दिया। इस दौरान सैकड़ो छात्राओं के विद्यालय के शिक्षिकाएं, अधीक्षिका, खण्ड विकास अधिकारी सत्यप्रकाश पांडेय, सहायक विकास अधिकारी पंचायत अखिलेश कुमार गोंड, सचिव कृष्णकुमार वर्मा, प्रवीण कुमार वर्मा, प्रदीप गुप्ता, उपेन्द्र सिंह, अशोक कुमार मौर्य, अनूप कुमार मिश्रा, रामजीत यादव, प्रियंका श्रीवास्तव, अंशिका श्रीवास्तव, आदित्य नरायण यादव सफाई कर्मी अनिल कुमार, मनोज कुमार, अच्छेलाल, दिलीप कुमार आदि मौजूद रहे।
राष्ट्र ध्वज हमारे देश की पहचान और सम्मान है इसके सम्मान में हमारे वीर अमर सपूतों ने अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया तब जाकर हमे आजादी मिली है - मुख्य विकास अधिकारी
अगस्त 14, 2026
0
Tags
