देवल संवाददाता लालगंज (आजमगढ़) स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शुक्रवार को लालगंज कस्बे में उप जिलाधिकारी नेहालालगंज मिश्रा के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा का शुभारंभ पुलिस चौकी लालगंज से हुआ, जो नगर एवं कस्बा चौराहा होते हुए सिनेमा हॉल तिराहे पर पहुंचकर संपन्न हुई। तिरंगा यात्रा में पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। यात्रा के दौरान हाथों में तिरंगा लेकर पुलिसकर्मियों ने देशभक्ति का संदेश दिया। इस दौरान एसआई राकेश सिंह, महिला कांस्टेबल एवं पुरुष कांस्टेबल सहित सैकड़ों की संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद रहे। यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह एवं चौकी प्रभारी लालगंज रविंद्र पांडे के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात रहा। तिरंगा यात्रा में शामिल पुलिसकर्मियों एवं नागरिकों ने देशभक्ति के उत्साह के साथ नगर का भ्रमण किया। तिरंगा यात्रा को देखने के लिए नगरवासी भी बड़ी संख्या में सड़क के किनारे मौजूद रहे। लोगों ने यात्रा का स्वागत करते हुए पुलिस प्रशासन के इस आयोजन की भूरी-भूरी प्रशंसा की। पूरे नगर में देशभक्ति का माहौल दिखाई दिया।
