कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।कठिन परिश्रम और सच्ची लगन से बड़ी से बड़ी सफलता प्राप्त की जा सकती है क्योंकि शिक्षित व्यक्ति अपनी शिक्षा के बल पर अपने और अपने समाज का नाम रोशन कर सकता है उक्त बातें अटल गौतम के ग्राम विकास अधिकारी पद पर चयन होने पर उन्हें सम्मानित करते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पूर्व सांसद विधायक आलापुर त्रिभुवन दत्त ने कही।
मिली जानकारी के अनुसार जिले के विधान सभा क्षेत्र आलापुर के ग्राम सभा परमेश्वरपुर (सुतहरपारा) निवासी रामधारी गौतम के पुत्र अटल गौतम का ग्राम विकास अधिकारी पद पर चयन होने पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव/पूर्व सांसद/आलापुर विधायक त्रिभुवन दत्त ने आज समाजवादी पार्टी कार्यालय रामनगर में अटल गौतम को माल्यार्पण एवं अंगवस्त्र भेंट कर बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी।
अटल गौतम ने अपने सफलता का श्रेय माता-पिता एवं अपने गुरुजनों को दिया।
इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष रामप्यारे निषाद, विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र यादव,युवा नेता अधिवक्ता राहुल दत्त यशवर्धन,कृष्ण कुमार पाण्डेय,मदन यादव, विधानसभा सोशल मीडिया प्रभारी आलापुर बांकेलाल गौतम,पूर्व प्रधान देवमणि यादव, संजय यादव,राममूरत गौतम,रामप्रवेश गौतम,कन्तराज चौरसिया, रिंकू पांडेय,रामनाथ गौतम,राम चरन गौतम, प्रदीप कुमार,श्री गोविन्द, धर्मेंद्र कुमार,मुकेश चौधरी, अंकुर गौतम,अन्नू कन्नौजिया सहित अनेक लोग उपस्थित आदि रहें।
