देवल संवाददाता लालगंज (आजमगढ़) रक्षाबंधन के पावन पर्व पर एकल विद्यालय की आचार्य बहनों ने लालगंज पुलिस चौकी पहुंचकर पुलिस कर्मियों की कलाई पर राखी बांधी और उन्हें भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का संदेश दिया। इस दौरान पुलिस कर्मियों के प्रति सम्मान एवं आभार व्यक्त करते हुए उन्हें तिलक लगाया गया और मिठाई खिलाकर रक्षाबंधन की खुशियां साझा की गईं। संभाग प्रमुख मानिक राम की देखरेख में एकल विद्यालय की आचार्य बहनों पूनम भारती, संगीता, पूजा, रानी, नगीना, गीता तथा संत सिंहपुर की आचार्य बहनों ने दिन-रात जनसेवा और सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों को राखी बांधी। इस अवसर पर हेड कांस्टेबल जितेंद्र सिंह, कांस्टेबल त्रिपुरेश पाठक, अमन तिवारी, मंटू कुमार, चंद्र मोहन कुशवाहा सहित अन्य पुलिसकर्मियों को तिलक लगाकर राखी बांधी गई।
आचार्य बहनों ने कहा कि पुलिस कर्मी दिन-रात अपने परिवार से दूर रहकर समाज और नागरिकों की सुरक्षा में जुटे रहते हैं। ऐसे में रक्षाबंधन के दिन उनकी कलाई सूनी न रहे, इसी भावना से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। यह पुलिसकर्मियों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त करने का छोटा सा प्रयास है। राखी बंधवाने के बाद पुलिसकर्मियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। पुलिस अधिकारियों ने आचार्य बहनों एवं छात्राओं को आशीर्वाद देते हुए उनकी सुरक्षा का भरोसा दिलाया और कहा कि नागरिकों की सुरक्षा पुलिस का सर्वोच्च कर्तव्य है। कार्यक्रम में एकल विद्यालय की महिला शिक्षिकाओं कुसुम, रिंकू, नीरू, सरिता, अनीता, मंजू, नगीना सहित अन्य शिक्षिकाएं मौजूद रहीं। एकल विद्यालय काशी विभाग के सचिव कुबेर जी, बालक मानिक राम तथा काशी भाग ग्राम विकास की प्रभारी एवं अध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह ने बताया कि आजमगढ़ जिले में कुल 180 एकल विद्यालय संचालित हैं, जहां 180 महिला शिक्षिकाएं बच्चों को निशुल्क शिक्षा प्रदान कर रही हैं। उन्होंने बताया कि रक्षाबंधन के अवसर पर देश एवं समाज की सेवा में तैनात ऐसे पुलिसकर्मी और अन्य सेवा कार्य में लगे भाई, जो अपने घर नहीं जा पाते हैं, उनकी कलाई सूनी न रहे, इसी उद्देश्य से एकल विद्यालय की शिक्षिकाएं उन्हें राखी बांधकर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते की खुशियां साझा करती हैं।
.jpeg)