कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।विगत दो दिनों से ब्लूमिंग चिल्ड्रेन एकेडमी देवरिया पंडित विद्यालय में राज्य पुरस्कार के लिए तीन दिवसीय स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर का समापन विसर्जन के साथ राष्टगान के साथ सम्पन्न हुआ। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती सीमा गुप्ता ने स्काउट गाइड के तीन दिवसीय 25 से 27 अगस्त प्रशिक्षण शिविर में आए ट्रेनर एवं शिविर संचालक एवं शिविर संचालिका को सम्मान पूर्वक अंगवस्त्र एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया और बच्चो के उज्ज्वल भविष्य की कामना किया। मालूम हो पूरे जिले से लगभग डेढ़ दर्जन विद्यालयों के सैकड़ों स्काउट गाइड को राज्य पुरस्कार के लिए तीन दिन प्रशिक्षित कर तैयार किया गया। शिविर के तीसरे और अंतिम दिन स्काउट गाइड के बच्चों को जिला संगठन आयुक्त बलिराम राजभर एवं जिला स्काउट गाइड आयुक्त श्रीमती डॉ प्रियंका तिवारी ने सर्वधर्म प्रार्थना, कैम्प क्लोजिंग, फाइनल टाक, विसर्जन के साथ राष्ट्रगान कराकर कार्यक्रम की समाप्ति की गई। दिन स्काउट गाइड को ध्वज शिष्टाचार, टोली, वर्दी, एवं शैल्यूट के बारे में शिविर संचालक बलिराम राजभर जिला संगठन आयुक्त ने जानकारी दिया। इस दौरान सहायक आयुक्त बादल विश्वकर्मा, ट्रेनिंग काउंसलर गौतम जयसवाल,सहायक प्रशिक्षक आरती यादव, ट्रेनिंग काउंसलर गौरव गोस्वामी, स्काउट मास्टर अवधेश कुमार मौर्य, सहायक अध्यापक सीमा चौधरी, विद्यालय के प्रबंधक रमेशचन्द्र गुप्ता, संरक्षक लालमणि गोंड आदि उपस्थित रहे। तीन दिवसीय स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर में जिले के तक्षशिला अकादमी, मिश्रीलाल आर्य कन्या इण्टर कालेज, बी,आर, एसडी इण्टर कालेज, पं, दीनदयाल उपाध्याय राजकीय कालेज जाफरगंज, मिश्रीलाल सुन्दरी देवी इंटर कालेज, ब्लूमिंग चिल्ड्रेन एकेडमी देवरिया, जीजीआईसी तेंदुआईकला, बीपी स्काउट दल, आदर्श जनता इंटर कालेज,एच टी इंटर कालेज,पं, दीनदयाल उपाध्याय इंटर कालेज रामनगर, सेंट पीटर्स इंटर कालेज से कुल लगभग सैकड़ो स्काउट गाइड को राज्य पुरस्कार के लिए प्रशिक्षित कर तैयार किया जा रहा था जिसका आज समापन हुआ।
