देवल संवाददाता, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, आजमगढ़ जिले द्वारा 80 वें स्वतंत्रता दिवस के पूर्व दिवस पर नगर में स्थित डी.ए.वी इंटर कॉलेज के परिसर से 151 मीटर लंबी तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया जिसमें नगर क्षेत्र के 500 से अधिक विद्यार्थियों ने ऊर्जा एवं उत्साह के साथ हाथों में तिरंगा लेकर सहभागिता की।
कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक दीनानाथ एवं सामाजिक कार्यकर्ता ऋतिक जयसवाल ने भारत माता की आरती के साथ किया।
यह यात्रा डी.ए.वी इंटर कॉलेज से शुरू हुई और कालीचोरा,बड़ा देव मंदिर, कोतवाली, नगर पालिका, कलेक्ट्रेट, गांधी चौराहा होते हुए पुनः डी.ए.वी इंटर कॉलेज पहुंचकर संपन्न हुई।
यात्रा के दौरान विद्यार्थियों ने राष्ट्रभक्ति से संबंधित नारे लगाकर नगर का वातावरण राष्ट्रमय कर दिया।
इस अवसर पर विशेष रूप से डी.ए.वी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य सुनील कुमार, जिला विभाग संगठन मंत्री सात्विक श्रीवास्तव, विभाग संयोजक गौरव शर्मा, जिला प्रमुख आजमगढ़ डा रामजनम दुबे, जिला प्रमुख लालगंज डॉ बीजेंद्र राय, जिला संयोजक आदित्य गुप्ता, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य प्रिया तिवारी, शिवम गोस्वामी सहित अनेक प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
