बांग्लादेश की क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है, जहां दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। क्रिकेट के लिए ये सीरीज खास होने वाली है क्योंकि इसमें क्रिकेट का इतिहास बदल गया है। ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश के खिलाफ डार्विन टेस्ट मैच के लिए अपनी प्लेइंग-11 का एलान कर दिया है। इसी के साथ एक नया रिकॉर्ड बन गया है लेकिन ये रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के लिए बड़ी चुनौती भी बन गया है।
ऑस्ट्रेलियाई टीम अपने घर में खेल रही है और बांग्लादेश के खिलाफ उनके लिए सीरीज जीतना आसान भी होगा। हालांकि, इस सीरीज ने कंगारुओं के लिए बड़ी समस्या पैदा कर दी है। दरअसल, ऑस्ट्रेलिया ने पहले टेस्ट मैच की प्लेइंग-11 में कैमरन ग्रीन को छोड़कर बाकी सभी खिलाड़ी 30 से अधिक उम्र के हैं। ये ऑस्ट्रेलिया की सबसे उम्र दराज टीम है।
ऑस्ट्रेलिया के नाम अनोखा रिकॉर्ड दर्ज
बांग्लादेश के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया के जो खिलाड़ी मैदान पर उतरने वाले हैं, उनमें ग्रीन ऐसे हैं, जिनकी उम्र 27 सल है। उनके अलावा कंगारुओं की टीम में अन्य कोई भी खिलाड़ी 30 से अधिक उम्र का है। इसी के साथ पिछले 100 सालों ये ऑस्ट्रेलिया की सबसे उम्रदराज टीम है। इस ऑस्ट्रेलियाई टीम की औसत उम्र 33.36 साल है। अब तक क्रिकेट के इतिहास में केवल 7 बार ही ऐसा देखने को मिला है, जब 10 खिलाड़ी 30+ उम्र के रहे हों। ऑस्ट्रेलिया के लिए ये 100 सालों बाद हुआ है।
अगर बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले में ग्रीन का नाम शामिल नहीं होता, तो नया इतिहास बन जाता। टेस्ट क्रिकेट के 149 सालों के इतिहास में ये पहली बार होता, जब किसी टीम में सभी खिलाड़ी 30 से अधिक उम्र के होते। इसके अलावा ऑस्ट्रेलियाई टीम अगले 12 महीनों में 20 टेस्ट मैच खेलेगी। अगर वे वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचते हैं, तो ये संख्या 21 हो जाएगी। अब तक 12 महीनों में सबसे अधिक टेस्ट मैच भारत (1982-82) और वेस्टइंडीज (2000-01) में 18-18 टेस्ट मैच खेले थे।
ऑस्ट्रेलिया के लिए बड़ी चुनौती
ऑस्ट्रेलिया ने भले ही ये रिकॉर्ड बनाया हो लेकिन उनके लिए ये बड़ी समस्या है। कंगारू गेंदबाजों की उम्र बढ़ती जा रही है और उनके लिए बैकअप खिलाड़ी के रूप में कोई भी नहीं है। पैट कमिंस (33), जोश हेजलवुड (35) और मिचेल स्टार्क (36) और स्कॉट बोलैंड (37) के अपने करियर के अंतिम पड़ाव में हैं। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया की बेंच स्ट्रेंथ मजबूत नहीं है, जो उनके लिए चिंता का विषय है।
ऑस्ट्रेलिया की पहले टेस्ट मैच के लिए प्लेइंग-11
जेक वेदरल्ड, ट्रेविस हेड, मार्नस लाबुशेन, स्टीवन स्मिथ, कैमरन ग्रीन, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), ब्यू वेबस्टर, पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, नाथन लियोन, जोश हेजलवुड।
