देवल संवाददाता लालगंज (आजमगढ़ ) लालगंज तहसील परिसर सभागार में सोमवार को संपूर्ण समाधान दिवस जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुआ। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने जनता की समस्याएं सुनी। इस दौरान 103 फरियादी शिकायत लेकर पहुंचे। इनमें से 19 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस मे राजस्व विभाग के 71 पुलिस 09 विकास विभाग 07 विधुत विभाग 06 खाद्य एवं रसद विभाग 06 अन्य 04 सहित कुल 103 शिकायतें आई थी। जिसमें राजस्व विभाग के 19 शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने शेष 84 मामलों का निस्तारण निर्धारित समय सीमा के अंदर करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। कहा कि जनता की समस्याओं के त्वरित व गुणवत्ता युक्त निस्तारण किया जाए। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। समाधान दिवस पर पहुंचे फरियादी मिर्जा आदमपुर निवासी रामवंश सिंह ने धारा 24 तहत गाटा संख्या 465 में पैमाईश के लिए राजस्व निरीक्षक हरिद्वार सिंह पर अनिमियता व एकपक्षीय रिपोर्ट लगाए जाने का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की, दी बार एसोसिएशन लालगंज के अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर टूटे रोड व जमा मलवे को को हटाने को लेकर शिकायत की, मंडल अध्यक्ष लालगंज ने सहायक शारदा खण्ड 23 लालगंज किसानों की पानी की समस्या के सम्बन्ध में शिकायत की, लौटन चौहान रेतवा चंद्रभानपुर में भीटा से बेदखल किए जाने हेतु वाद में कार्यवाही न होने के संदर्भ में शिकायत की, श्रीकांत निवासी 90 वर्षीय वृद्ध यमुना प्रसाद ने अपने हिस्से की जमीन भाइयों द्वारा न दिए जाने पर गुहार लगाई, तेज बहादुर कल्याणपुर माणिकपुर सार्वजनिक भूमि पर अवैध कब्जा के संबद्ध में प्रार्थना पत्र दिया, लालगंज निवासी भूपेंद्र आर्य ने आर्य समाज मंदिर में अवैध अतिक्रमण का लगाया आरोप, सभासद अनिल राज गुप्त ने सिविल लाइन वार्ड नंबर 11 नगर पंचायत लालगंज मे कब्रिस्तान के द्वारा दोनों तरफ से सरकारी नाली व रास्तों को गेट लगाकर बंद के संदर्भ में उक्त नाली पर रास्ता के निर्माण हेतु प्रार्थना पत्र दिया, कब्रिस्तान के निकट नगर पंचायत में जलापूर्ति हेतु पानी टंकी का निर्माण हुआ है उक्त टंकी के ट्यूबवेल की विद्युत आपूर्ति नगर के फीडर से किये जाने हेतु, सिकरोड़ा गांव निवासी प्रशांत शुक्ला ने 8 लाख रुपये बकाये को लेकर जांच कर कार्रवाई की बात कही। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधिक्षक अनिल कुमार, सीएमओ नन्हकू राम उप जिलाधिकारी नेहा मिश्रा, क्षेत्राधिकारी भूपेश पांडेय, तहसीलदार उमेश सिंह, नायब तहसीलदार गौरव सिंह, कनक सिंह, अधिशासी अभियंता विद्युत महेंद्र कुमार, अधिशासीय अधिकारी विनय कुमार अवस्थी, जिला कृषि अधिकारी सदानंद चौधरी, एडियो पंचायत लालगंज नंदलाल सिंह, प्रभारी एडियो पंचायत ठेकमा ब्लॉक ओपी सिंह, खंड विकास अधिकारी विनीत यादव, जिला विद्यालय निरीक्षक अजय कुमार, बीडीओ ठेकमा मनोज कुमार श्रीवास्तव, बीडीओ तरवां रविकुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे ।
