देवल संवाददाता, बरदह, आजमगढ़। दिनांक 30.07.2026 को प्रिन्स त्यागी पुत्र राजेश, निवासी गिडउर, थाना बरदह, जनपद आजमगढ़ के बैंक खाते से उनकी जानकारी के बिना कुल ₹8,000/- का साइबर फ्रॉड कर लिया गया था। पीड़ित द्वारा तत्काल एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत संख्या 33107260187327 पंजीकृत करायी गयी।
शिकायत पर साइबर हेल्प डेस्क थाना बरदह द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए फ्रॉड की गयी सम्पूर्ण धनराशि ₹8,000/- को सम्बन्धित बैंक खाते में होल्ड कराया गया।
उक्त शिकायत पर आवश्यक विधिक कार्यवाही एवं मा0 न्यायालय के आदेश (फंड रिलीज आर्डर) के क्रम में साइबर हेल्प डेस्क टीम थाना बरदह द्वारा सम्बन्धित बैंक के नोडल अधिकारी से समन्वय स्थापित कर पीड़ित के खाते में सम्पूर्ण ₹8,000/- की धनराशि वापस करा दी गयी।
