कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिन को बाल दिवस के रूप में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी शिक्षण संस्थानों में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मालूम हो गांधी स्मारक इंटर कॉलेज, राजेसुलतानपुर, ब्लूमिंग चिल्ड्रेन एकेडमी देवरिया पंडित, चित बहाल आदर्श बालिका इंटर कालेज पूरनपुर, मीना पब्लिक स्कूल देवरिया में समारोह पूर्वक मनाया गया। गांधी स्मारक इंटर कालेज में कार्यक्रम का संचालन शिक्षक सुधीर शुक्ल ने किया। समारोह को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ,उत्तर प्रदेश के माध्यमिक संवर्ग के अयोध्या मंडल अध्यक्ष डॉ. उदयराज मिश्र ने पंडित नेहरू के जीवन दर्शन पर प्रकाश डालते हुए उनके कृतित्व पर प्रकाश डाला जबकि प्रधानाचार्य डॉ, कप्तान सिंह ने बाल शक्ति को देश की भविष्य की शक्ति बताते हुए शिक्षालय से योग्य नागरिक निर्माण की कड़ी में भावी कर्णधारों के योगदान को अमूल्य बताया। इस अवसर पर चित बहाल आदर्श बालिका इंटर कालेज में कार्यक्रम का उद्घाटन प्रधानाचार्या श्रीमती सुषमा सिंह ने किया जबकि ब्लूमिंग चिल्ड्रेन एकेडमी देवरिया पंडित मे प्रबंधक रमेशचंद्र गुप्ता एवं मीना पब्लिक स्कूल में संरक्षक अरुण कुमार श्रीवास्तव ने किया। कार्यक्रम को शिक्षक राजेश मिश्र,डॉ संतोष कुमार सिंह,श्याम केतु सिंह,प्रवक्ता राघवेंद्र कुमार, अमरनाथ पांडेय,पंकज कुमार, राणा प्रताप सिंह आदि ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर विद्यालयों में सब जूनियर तथा सीनियर संवर्ग के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया और अनेक प्रकार की दुकान लगाई जिसमें लोगों ने जमकर खरीदारी किया। बच्चों ने झूला, रस्सी खींच, 100 मीटर,200 मीटर,400 मीटर,1500 मीटर दौड़ प्रतियोगिताओं मे भाग लिया और भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया।समारोह के अंत में विद्यालय प्रशासन द्वारा खेलों में स्थान प्राप्त विद्यार्थियों को पुस्तक तथा कलम प्रदान करने के उपरांत मिष्ठान्न वितरण किया गया।
देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिन को बाल दिवस के रूप में मनाया गया
नवंबर 14, 2025
0
Tags
