कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।वृक्षारोपण महा अभियान 2026/2027 को ध्यान में रखते हुए एक दिवसीय प्रशिक्षण/कार्यशाला का आयोजन तेंदुआई कला पौधशाला पर किया गया जिसमे सैकड़ो लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय बनाधिकारी बसखारी रेंज शैलेश ने वृक्षारोपण मे पौध रोपण संरक्षण आदि के बारे में उपस्थित लोगों को विस्तार पूर्वक जानकारी दिया। एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला में गुणवत्ता पूर्वक वृक्षारोपण कराने के लिए ग्राम्य विकास विभाग के टी,ए, एपीओ, जीआरएस, ग्राम प्रधान, सचिव तथा किसानों को नवीनीकरण एवं पौध रोपण के संबंध में जानकारी क्षेत्रीय वनाधिकारी द्वारा दी गई। इस दौरान कार्यक्रम में वन दरोगा दुर्गेश श्रीवास्तव, सितांशु श्रीवास्तव, माली नन्द लाल, प्रमोद कुमार, जितेन्द्र, सोनू, राम करन वर्मा, प्रदीप, रविन्द्र ग्राम प्रधान कन्हैया लाल, विजय प्रताप यादव साधू, रमेशचंद्र गौतम, अजय यादव, अजय प्रताप सिंह, बाबूलाल सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
