कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।महामाया राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज में संचालित पैरामेडिकल कोर्स जिसमें प्रतिवर्ष 25 छात्र लैब टेक्नीशियन और 25 छात्र एक्सरे टेक्निशियन के होते हैं उनके शैक्षणिक सत्र 2025–26 के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के स्वागत हेतु आज उत्साहपूर्वक फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन एकेडमिक ब्लॉक के पैथोलॉजी विभाग में हुआ । कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ प्रधानाचार्य डॉ प्रोफेसर मुकेश यादव जी एवम् उप प्रधानाचार्य प्रोफेसर उमेश वर्मा जी ने विभागाध्यक्ष पैथोलॉजी डॉ राजेश गौतम, डॉ पूनम प्रोफ़ेसर पैथोलॉजी, डॉ मनोज गुप्ता विभागाध्यक्ष माइक्रोबायोलॉजी और ब्लड बैंक ,डॉ शैलजा डॉ अनिल, डॉ संदीप, डॉ विवेक श्रीवास्तव के साथ किया।
कार्यक्रम का संचालन सांस्कृतिक डॉ शैलजा डॉ आमोद डॉ राजेश्वरी जी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ गय
जिसमें वरिष्ठ छात्रों ने नवागंतुक विद्यार्थियों का गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें कॉलेज के वातावरण से परिचित कराया। विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों—नृत्य, गीत, नाटक एवं प्रतिभा प्रदर्शन—ने कार्यक्रम में विशेष आकर्षण जोड़ा।
इस अवसर पर प्राचार्य महोदय ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को अनुशासन, समर्पण और करुणा जैसे मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि पैरामेडिकल क्षेत्र में दक्षता व कौशल विकास अत्यंत आवश्यक है। संकाय सदस्यों ने भी विद्यार्थियों को शैक्षणिक तथा सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेने का संदेश दिया।
जिसमें नवप्रवेशी विद्यार्थियों ने आत्मविश्वास और अपनी प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। विजेताओं को प्रमाणपत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
अंत में धन्यवाद प्रस्ताव एवं समूह छायांकन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। फ्रेशर्स पार्टी ने विद्यार्थियों के बीच उत्साह, मित्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार किया तथा कॉलेज जीवन की नई शुरुआत को यादगार बना दिया।
