कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर । जामिया अरबिया इज़हारुल उलूम नया बाजार जहांगीरगंज का सालाना जलस ए दस्तारे फ़ज़ीलत 20 नवंबर दिन जुमेरात को बड़े ही धूमधाम और अकीदत के साथ मनाया जाएगा।
जहांगीरगंज अंबेडकर नगर
देश प्रदेश में प्रसिद्ध मदरसा जामिया अरबिया इज़हारुल उलूम नया बाजार शरीफुल हक सुबहानी की सूचना के अनुसार आलापुर तहसील क्षेत्र के नगर पंचायत जहांगीरगंज में स्थित जामिया अरबिया के प्रिंसिपल मौलाना मोहम्मद याकूब साहब नईमी की क़यादत में होना निश्चित किया गया है जिसकी अध्यक्षता किछौछा शरीफ दरगाह के सज्जादा नशीन सैयद मोइन मियां साहब किबला फरमाएंगे सरपरस्ती पीरे तरीकतअल्लामा सैयद अवेस मुस्तफा साहब बिलग्राम शरीफ की होगी खिताब करने के लिए
मुफ्ती इसहाक साहब राजस्थान और सैयद नूर मियां साहब जोधपुर और मुफ्ती एहतेशाम आलम साहब जौनपुर इस्लामी सवालों जवाब के लिए मुफ्ती निजामुद्दीन साहब मुबारकपुर भी मौजूद रहेंगे शायरे इस्लाम एहसान साकिर जीयनपूरी अख्तर काशिफ झारखंड नबी करीम सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की नात पाक पेश करेंगे नेज़ामत मौलाना शारीफुलहक सुबहानी करेंगे इसके इलावा इलाके के सभी मस्जिदों के इमाम और मदरसे के सभी उलमा मौजूद रहेंगे इस जलसे की बुनियाद कई दशक पहले पूर्व प्रधानाचार्य मौलाना कौसर खान नईमी ने इसकी शुरुआत की थी मदरसा प्रबंधक मौलाना शहाबुद्दीन साहब वह अध्यक्ष हाजी मोहम्मद असलम साहब ने भी लोगों से जलसे में बड़ी तादाद में शिरकत करने की अपील की है।
