देवल संवाददाता, मऊ। वंदे मातरम गीत के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आज कलेक्ट्रेट में माननीय विधायक मधुबन श्री रामविलास चौहान,जिला भाजपा अध्यक्ष रामाश्रय मौर्य,जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय, जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र,मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत नागर एवं अपर जिलाधिकारी सत्यप्रिय सिंह द्वारा भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। वंदे मातरम गीत के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर को भव्यता पूर्ण ढंग से मनाए जाने का निर्णय शासन द्वारा लिया गया है। इस कार्यक्रम को चार चरणों में विभाजित किया गया है। जिसमें प्रथम चरण दिनांक 7 नवंबर से 14 नवंबर 2025 तक, द्वितीय चरण गणतंत्र दिवस के कार्यक्रमों के साथ 19 जनवरी से 26 जनवरी 2026,तक,तृतीय चरण हर घर तिरंगा कार्यक्रम के साथ दिनांक 7 अगस्त से 15 अगस्त 2026 तक एवं चतुर्थ चरण दिनांक 1 नवंबर से 7 नवंबर 2026 तक निर्धारित किया गया है। प्रथम चरण का कार्यक्रम दिनांक 7 नवंबर से प्रारंभ हुआ है जो आज 14 नवंबर 2025 को संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम के उपलक्ष्य में कलेक्ट्रेट में भारत के मानचित्र पर कलेक्ट्रेट,विकास भवन के अधिकारियों,कर्मचारियों एवं अन्य लोगों द्वारा मानव श्रृंखला बनाई गई।कार्यक्रम के दौरान अपर जिलाधिकारी सत्यप्रिय सिंह,जिला समाज कल्याण अधिकारी,जिला कृषि अधिकारी,जिला सूचना विज्ञान अधिकारी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
