देवल संवाददाता, मऊ। अपर जिला अधिकारी सत्यप्रिय सिंह की अध्यक्षता में समस्त उप जिलाधिकारी, तहसीलदार, उप निबंधक एवं सहायक आयुक्त स्टांप के साथ जनपद में नई सर्किल दरों को पुनरीक्षित किए जाने के संबंध में बैठक संपन्न हुई। बैठक के दौरान उन्होंने बताया कि नई मूल्यांकन सूची लागू किया जाना है,जो 10 दिसंबर 2025 के बाद लागू होगी। नई प्रचलित दर में आवश्यक बढ़ोतरी करने हेतु नई मूल्यांकन सूची तैयार किए जाने हैं। सर्किल दरों को पुनरीक्षित किए जाने का प्रावधान उत्तर प्रदेश स्टांप (संपत्ति का मूल्यांकन) नियमावली 1997 में द्वितीय एवं तृतीय संशोधन द्वारा किया गया है। संशोधित नियमावली नियम 4 के उप नियम (1)के तहत जनपद मऊ में गत वर्ष जारी सर्किल दरों को पुनरीक्षित करते हुए नई सर्किल दरों को 10 दिसंबर 2025 से लागू किया जाना है।इस संबंध में उन्होंने समस्त उप जिलाधिकारी, तहसीलदार,उपनिवंधक एवं सहायक आयुक्त स्टांप को निर्देश दिए कि नियमावली के अनुसार नई पुनरीक्षित सूची यथाशीघ्र तैयार करें, जिससे नई सर्किल दरों को जनपद के विभिन्न हिस्सों में समय से लागू किया जा सके। इस दौरान समस्त उप जिलाधिकारी,तहसीलदार, उपनिबंधक एवं सहायक आयुक्त स्टांप उपस्थित रहे।
