कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।नमो नमो संगठन के तत्वावधान में आज प्रयागराज में एक अत्यंत सफल एवं सराहनीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर संगठन की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती मीना मिश्रा, महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती विनीता मिश्रा (सपरिवार) एवं लखनऊ की जिला अध्यक्ष श्रीमती पूजा यादव की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का सफल आयोजन प्रयागराज के जिला अध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार प्रजापति एवं महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष अधिवक्ता रत्ना राज के कुशल नेतृत्व में किया गया। इस महत्वपूर्ण आयोजन में जिले के सभी सम्मानित पदाधिकारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और कार्यक्रम को सफल बनाया।
