कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।विकासखंड रामनगर अंतर्गत धरमपुर करमैतेपुर में आयोजित पारंपरिक रामलीला का भव्य शुभारंभ भाजपा जिला पंचायत प्रतिनिधि रश्मि कनौजिया द्वारा विधिवत फीता काटकर किया गया।
वरिष्ठ भाजपा नेता चौधरी अभिषेक कनौजिया की धर्मपत्नी रश्मि कनौजिया ने इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया। अपने उद्बोधन में उन्होंने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के आदर्श जीवन, उनके त्याग, कर्तव्यनिष्ठा और मर्यादाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भगवान राम का जीवन चरित्र आज के समाज के लिए एक मार्गदर्शक है, जिससे हर व्यक्ति को प्रेरणा लेनी चाहिए।
