कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।विकास खण्ड जहांगीरगंज अन्तर्गत देवरिया बाजार से गिरैयाबाजार जाने वाली प्रधानमंत्री सड़क पर बीते दिवस गड्ढे भरने का कार्य विभाग द्वारा कराया गया था लेकिन गड्ढे भरने वाले कर्मचारियों ने सिर्फ खानापूर्ति कर गड्ढों को छोड़ दिया है। मालूम हो गिरैयाबाजार से देवरिया बाजार जाने वाली सड़क पर प्रतिदिन हजारों लोगों का आना जाना होता है। देवरिया बाजार से गिरैयाबाजार को जोड़ने वाली 4 किलोमीटर सड़क मे इतने गड्ढे है कि सड़क जर्जर अवस्था में पहुंच गई है। बीते दिवस लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढों को भरने के लिए कर्मचारियों को लगाया था लेकिन कर्मचारी सड़क पर कुछ गड्ढों को भरकर खानापूर्ति कर चले गए। अनदेखी का आलम यह है कि जहां गड्ढे भरे गए हैं उन्ही के बगल बड़े बड़े गड्ढे सड़क पर आज भी मौजूद है जो विभाग द्वारा कराए गए कार्य को मुंह चिढ़ा रहे हैं। दर्जनों स्कूल देवरिया बाजार और अगल बगल होने के कारण क्षेत्र के स्कूली छात्र छात्राओं को स्कूल जाने के लिए काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।सड़क पर कहां गड्ढे है और कहां गड्ढों को भरा गया है लोगों को सोचना पड़ता है । ग्रामीण संदीप वर्मा, भोला निषाद, शशांकमणि गोंड, पवन तिवारी, शानू मिश्र, दिलीप चौरसिया, टिंकू तिवारी,आदि लोगों ने सड़क पर मौजूद गड्ढों को जल्द से जल्द दुरुस्त किए जाने की मांग संबंधित विभाग से किया है जिससे लोगों को आने-जाने में परेशानी न हो।
