देवल संवाददाता, आजमगढ़। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के चुमकुनी गांव में एक महिला ने विपक्षी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता चंद्रावती पत्नी हनुमान कनौजिया का कहना है कि उनके विपक्षियों ने लेबर लगाकर गत 26 अक्टूबर को उनकी सीढ़ी तोड़ना शुरू कर दिया। जब इसका विरोध किया गया, तो उनके साथ मारपीट की गई।
पीड़िता के अनुसार, विपक्षी पक्ष ने गुमराह कर थाने में उनके परिवार के खिलाफ फर्जी मुकदमा दर्ज करवा दिया है, जिससे पूरा परिवार गहरी मानसिक और सामाजिक परेशानी से जूझ रहा है। उनका साफ तौर पर कहना है कि उन्हें और उनके परिवार को झूठे मुकदमे में फंसाया गया है।
इस घटना से आहत पीड़िता ने जनपद के वरिष्ठ अधिकारियों से इस पूरे मामले में निष्पक्ष संज्ञान लेने और परिवार को न्याय दिलाने की गुहार लगाई है।
