कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।बैंक ऑफ बड़ौदा तेन्दुआई कला शाखा द्वारा 6 नवम्बर को चित बहाल आदर्श बालिका विद्यालय पूरनपुर में सतर्कता जागरूकता सप्ताह कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर बैंक ऑफ बड़ौदा के तेंदुआई कला के प्रबंधक सुजीत कुमार साहू ने डिजिटल युग में सुरक्षित बैंकिंग के बारे मे बताया।
प्रबंधक ने बताया कि डिजिटल युग में जहाँ एक तरफ बैंकिंग आसान ही गई है वहीं साइबर अपराध के खतरे भी बढ़ गए हैं। इस अवसर पर कहा कि अपने atm का पिन किसी भी हालत किसी साझा नहीं करना चाहिए।
आजकल अनेको फ्राड लिंक वाट्सअप, जीमेल के माध्यम से मोबाइल पर आते रहते हैं। इन सबसे हम लोगों को दूर रहना है। अगर कोई व्यक्ति बैंक कर्मचारी बनकर या पुलिस बनकर आपकी डिटेल मांगता है उसको अपनी कोई जानकारी नहीं देना है बल्कि तुरन्त इसकी जानकारी पुलिस को दे या निःशुल्क नंबर 1930 पर दे।
बैंक के क्षेत्रीय प्रमुख ने इस अवसर पर चित बहाल आदर्श बालिका विद्यालय पूरनपुर की प्रधानाचार्य श्रीमती सुषमा सिंह ने एमओयू पर हस्ताक्षर किया जिस आधार परस्कूल के 150 कर्मचारियों के सैलरी खाते बैंक ऑफ बड़ौदा में खोले जाएंगे बदले में बैंक समस्त कर्मचारियों को मुफ्त बीमा, पर्सनल लोन आदि जैसी 40 सुविधाएं प्रदान करेगा।
इसी अवसर बैंक प्रबन्धन की तरफ से मौसम कसेरा,देवाशीष केसरवानी, कौशल कुमार, अर्चना त्रिपाठी, आदि बड़ी संख्या में स्कूल के छात्र छात्राएं एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
