कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।थाना क्षेत्र राजेसुल्तानपुर अन्तर्गत ग्राम कल्यानपुर में बीती रात चोरों ने दरवाजे और आलमारी का ताला तोड़कर लाखों रुपए के आभूषण और नकदी चुरा ले गए सुबह जब परिवार को ताला टूटा हुआ और सामान बिखरी हुई दिखी तो पैर के नीचे से जमीन खिसक गई। मालूम हो बीती 9/10 की रात्रि में कल्यानपुर निवासी श्रीप्रकाश पाठक का पूरा परिवार बरामदे में सो रहा था सामने बैठका के कमरे में ताला लगा हुआ था। रात्रि में अज्ञात चोर कमरे का ताला बाहर से तोड़कर अन्दर कमरे में घुस गए और कमरे रखी गोदरेज अलमारी का ताला तोड़कर उसको खोल दिया और उसमे बने लाकर को तथा गुप्त जगह को खोलकर उसमें रखी 20 हजार रुपए नकद सोने की दो अंगूठी, कान के दो झुमके, एक नथुनी, एक कील एक मंगलसूत्र तथा चांदी के तीन पायल और तीन जोड़ी बिछुआ चुरा कर भाग निकले। घटना रात्रि में कब हुई इसकी जानकारी परिवार वालों को नहीं हुई सुबह उठने के बाद जब परिजनों ने ताला टूटा हुआ देखा और आलमारी का सामान बिखरा हुआ देखा तो चोरी होने की जानकारी हुई। चोर जिस कमरे में घुसे थे उस कमरे में अन्य घरेलू सामान और कपड़े बिस्तर भी थे लेकिन चोर सिर्फ गहने और नकदी ही चुरा कर ले गए। पीड़ित श्रीप्रकाश पाठक ने थाना राजेसुल्तानपुर में चोरी होने की लिखित सूचना दी है। पुलिस मौके पर पहुंच कर घटना की बारीकी से निरीक्षण किया पुलिस की इस निरीक्षण में एक घर से पूरे सामान की बरामदगी हुई। पुलिस के द्वारा हुई इस घटना का पर्दाफाश से आम जनमानस में पुलिस के प्रति सकारात्मक प्रभाव पड़ा।
