देवल संवाददाता लालगंज (आजमगढ़) स्थानीय नगर पंचायत कटघर लालगंज सहित क्षेत्र के विभिन्न गांवों और कस्बों में गोवर्धन पूजा का पर्व श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर महिलाओं ने घरों में गोबर से गोवर्धन पर्वत की आकृति बनाकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की तथा परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार गोवर्धन पूजा का पर्व भगवान श्रीकृष्ण द्वारा इंद्र के अहंकार को समाप्त करने और ब्रजवासियों की रक्षा के लिए गोवर्धन पर्वत उठाने की स्मृति में मनाया जाता है। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण के साथ गोवर्धन पर्वत और गौमाता की पूजा का विशेष महत्व है। पूजा के दौरान महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार दीप जलाए, पुष्प, अक्षत और विभिन्न प्रकार के पकवान अर्पित किए। घरों में पूजा को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। पर्व के माध्यम से लोगों ने प्रकृति, गौवंश और अन्न के महत्व का संदेश भी दिया।
गोवर्धन पूजा का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया, महिलाओं ने विधि-विधान से की पूजा-अर्चना
नवंबर 10, 2026
0
Tags
