देवल संवाददाता, आजमगढ़। URS Nursing Institute में दिनांक 06 अक्टूबर 2026 को ANM छात्राओं के लिए Freshers एवं Farewell Party का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नवप्रवेशित छात्राओं का स्वागत तथा अंतिम वर्ष की छात्राओं को भावभीनी विदाई दी गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. वेद प्रकाश यादव, MD, आयुष्मान हड्डी अस्पताल रहे। संरक्षक श्री D.N. सिंह (टुनटुन सिंह) भी रहें । कार्यक्रम में प्रबंध निदेशक श्री शशांक शेखर सिंह ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि नर्सिंग केवल एक पेशा नहीं, बल्कि मानव सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने छात्राओं को अनुशासन, सेवा भावना, संवेदनशीलता एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपने भविष्य को संवारने के लिए प्रेरित किया।
मुख्य अतिथि डॉ. वेद प्रकाश यादव ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में नर्सिंग स्टाफ की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने छात्राओं से मेहनत, ईमानदारी और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर संस्थान के संस्थापक सदस्य स्वर्गीय इं. इन्द्रजीत सिंह जी को भी श्रद्धापूर्वक स्मरण किया गया। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा एवं संस्थान के विकास में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।
कार्यक्रम में छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम, गीत, नृत्य एवं विभिन्न मनोरंजक प्रस्तुतियां दी गईं। Freshers छात्राओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम का संचालन श्री अनित प्रकाश द्वारा किया गया। अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया गया तथा विदाई लेने वाली छात्राओं को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं।
कार्यक्रम में संस्थान के शिक्षकगण, कर्मचारी एवं ANM की छात्राएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।
