कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।राज्य विधिज्ञ परिषद उत्तर प्रदेश (बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश) ने अधिवक्ता अधिनियम, 1961 की धारा 17 के तहत चंद्र प्रकाश पाठक को अधिवक्ता के रूप में पंजीकृत किया है। 30 जून 2026 को जारी अस्थायी प्रमाण-पत्र (Enrolment No. UP15230/26) दो वर्ष के लिए वैध है। इसमें चंद्र प्रकाश पाठक, पुत्र शिव पूजन पाठक, जिला अम्बेडकर नगर का नाम दर्ज है। प्रमाण-पत्र पर उपाध्यक्ष अनुराग पांडेय, सचिव राम किशोर शुक्ला तथा अध्यक्ष शिव किशोर गौर के हस्ताक्षर मौजूद हैं।यह प्रमाण-पत्र अधिवक्ता अधिनियम, 1961 के तहत जारी किया गया है, जिससे चंद्र प्रकाश पाठक अब उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के रोल पर अधिवक्ता के रूप में पंजीकृत हो गए हैं।
