देवल संवाददाता, मऊ। गालीबपुर स्थित अलंकार संगीत संस्थान का सातवां दीक्षांत समारोह श्रीराम जानकी मंदिर पवार हाउस मऊ में बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को शील्ड व प्रमाण पत्र वितरित किए गए।समारोह में नागेंद्र मिश्रा, पूनम पांडेय,पंकज उपाध्याय,अभिचल पांडेय एवं हौसला पांडेय सहित अन्य अतिथियों ने शमिल होकर संगीत शिक्षा के महत्व,भारतीय सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण तथा नई पीढ़ी में कला के प्रति रुचि विकसित करने की आवश्यकता पर विचार व्यक्त किए। अतिथियों ने विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।दीक्षांत समारोह में कई सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गईं। प्रस्तुति कलाकारों में सृष्टि गुप्ता, मीना साहनी,आरोही,मनीषा गुप्ता,रमन कुमार,नरसिंह विश्वकर्मा,आदि प्रस्तुति विशेष आकर्षण का केंद्र बनी रहीं। इन प्रस्तुतियों की दर्शकों ने खूब सराहना की। मंच संचालन वंदनी साहनी ने किया। प्रतिभा एवं संगीत के प्रति उनकी लगन को सराहा गया। सस्थान के संस्थापक एवं निदेशक रंजय सैनी ने अतिथियों,अभिभावकों, विद्यार्थियों एवं आयोजन में सहयोग देने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगीत केवल मनोरंजन का साधन नहीं,बल्कि संस्कार अनुशासन,संवेदनशीलता एवं सामाजिक एकता का सशक्त माध्यम है। संस्थान निरंतर भारतीय शास्त्रीय संगीत सहित विभिन्न संगीत विधाओं के प्रचार-प्रसार और प्रतिभाओं को उचित मंच प्रदान करने के लिए प्रयासरत है। कार्यक्रम को सफल बनाने में कई संस्थाओं और व्यक्तियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस अवसर पर संस्थान संस्थापक रंजय सैनी,विनय शर्मा,मदन श्रीवास्तव,अमन विश्वकर्मा, क्रिश जोशुआ,पंकज कुमार,रंजीत भारद्वाज,मधुकर, अमित सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
