देवल संवाददाता, मऊ। जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने आज ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस में प्रारंभ हुए एफएलसी (प्रथम स्तरीय जांच) कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने एफएलसी कार्य में लगे इंजीनियरों से पूरी प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने एफएलसी से संबंधित विभिन्न चरणों एवं तकनीकी प्रक्रियाओं के बारे में जानकारी लेते हुए उपस्थित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के बीच भी प्रक्रिया की जानकारी साझा की।जिलाधिकारी ने संबंधित इंजीनियरों एवं अधिकारियों को निर्देशित किया कि एफएलसी का समस्त कार्य पूर्ण पारदर्शिता एवं समयबद्ध तरीके से संपन्न कराया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि एफएलसी कार्य के दौरान माननीय भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए तथा निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार सभी कार्य पूरी सावधानी के साथ पूर्ण किए जाएं। इस दौरान अपर जिलाधिकारी प्रवेंद्र कुमार,अपर उप जिला अधिकारी सुनील कुमार भारती सहित अन्य अधिकारी एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
